फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं जनता के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, एक-एक कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनता की समस्याएं सुनीं। सीएम सभागार में बैठने के बजाय स्वयं ही परिसर में जनता से मिलने चले गए। एक घंटे तक उन्होंने जनता की एक-एक कर समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। सीएम ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे और 19 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को एक बजे कलक्ट्रेट सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जैसे ही लोगों ने अपनी समस्याओं उठानी शुरू कीं सीएम ने उन्हें रोक दिया। सीएम वहां से उठे और जनता के बीच ही चले गए और खड़े-खड़े ही उन्होंने जनता की सड़क, शिक्षा, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, आपदा से क्षति का मुआवजा, आर्थिक सहायता, आवास से संबंधित समस्याएं सुनंी। कार्यक्रम में कुल 157 समस्याएं उठीं। पीआरडी प्रशिक्षित महिलाओं ने दोबारा नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई। सीएम ने छात्र-छात्राओं के करियर निर्माण के लिए तैयार की गई करियर मार्ग दर्शिका का विमोचन भी किया। इसके बाद उज्जवला योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय ल्वाणी, बंगाली, किरुली, जीआईसी उज्जवलपुर और उर्गम के लिए रसोई गैस कनेक्शन भी बांटे। इसके पश्चात सीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में लोनिवि, पीएमजीएसवाई और आरडब्ल्यूडी की 19 करोड़ 13 लाख 15 हजार की दस योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। जय भूमियाल देवता जोशीमठ, पहाड़ी फूड प्रोडक्शन सगर, जड़ी-बूटी शोध संस्थान मंडल, एकता स्वायत्त सहकारिता सोनला, जैविक समूह देवर-खडोरा के साथ ही कृषि, उद्यान, उद्योग और सूचना विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, डीएम स्वाति एस भदौरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


इंसेट
इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास
- 138.60 लाख से बांजबगड़-तेलाण मोटर मार्ग का नवनिर्माण व डामरीकरण।
- 201.21 लाख से धुर्मा-कुंडी मोटर मार्ग का सुधारीकरण होगा।
- 106.15 लाख से डेढ़ किलोमीटर गौंणा-भनाली सड़क का नवनिर्माण।
- 138.88 लाख से देवाल-खेता सड़क के किमी 24 पर मोटर पुल निर्माण।
- रैंस-भटियाणा के 25 किमी मार्ग पर 174.07 लाख से मोटर पुल निर्माण।
- देवाल-खेता सड़क 10 किमी पर 283.04 लाख से मोटर पुल निर्माण।
- 608.64 लाख से 11.50 किमी खन्ना-कुजासूं-पैंणी सड़क का निर्माण।
- बुंगीधार-मैहलचौंरी-बछुवावाण सड़क के स्यूंण तल्ली में 132.16 लाख की लागत से पुल निर्माण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें