फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने एसडीएम को सौंपा मांगों का ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। तहसील मुख्यालय पर नगर की 10 सूत्री मांगों के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे कृष्णकांत कोटियाल ने एसडीएम अनुराधा पाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णकांत कोटियाल का क्रमिक अनशन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कोटियाल ने तहसील पहुंची एसडीएम अनुराधा पाल को पालिका के भूअभिलेख उपलब्ध करवानेे, तहसील भवन का निर्माण, राशन गोदाम को भ्वीट गांव में शिफ्ट किये जाने, टोडेश्वर से संगम स्थल तक झूला पूल का निर्माण, नगर में गैस एजेंसी खोलने, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय में प्रसूति केंद्र की स्थापना किए जाने व पालिका के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटन किए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा। सरोज देवी, मन्ना देवी, रेखा केमनी, अभिषेक पंचपुरी, मनीष सयाना, अंकित जोशी, अनंत कोटियाल, राजेंद्र जागीरदार, माना देवी मुकेश ध्यानी, भुवनेश भट्ट आदि भी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें