फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनापति प्रमाणपत्र पर रुका खेल मैदान और चारदीवार का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी। प्राथमिक विद्यालय मठ में विधायक निधि से खेल मैदान और चारदीवारी का निर्माण होना है, लेकिन प्रधानाध्यापिका की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र न देने से कार्य लटक गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दे रही हैं, जिससे विकास कार्य रुक गया है। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने शिक्षाधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रावि मठ में विधायक निधि से खेल मैदान व चारदीवारी निर्माण के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। मठ गांव के उपप्रधान संतोष सिंह कुंवर का कहना है कि प्रधानाध्यापिका से कई बार कहने के बावजूद अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका सरिता हटवाल का कहना है कि विद्यालय के नाम पर अभी तक भूमि दर्ज नहीं हुई है। नियमानुसार भूमि की रजिस्ट्री होने के बाद ही निर्माण हो सकता है। ऐसे में नियम विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दे सकते हैं। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें