फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय नगर विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। हरिचंद गुप्ता आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की ओर से नगर विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया।
श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज खेल परिसर में प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब जूनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में मंजू प्रथम, शालू द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में केशव कुमार प्रथम, चंदन द्वितीय और सुनील ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के 200 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम, शुरमा द्वितीय और हिमानी तृतीय स्थान पर विजेता रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में मोहम्मद निहाल, सतेंद्र गुप्ता व रोहित राय क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मुस्कान साहनी ने पहला, अंजुम दूसरे और विनीता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग में विजय गुप्ता प्रथम, बिट्टू द्वितीय और जय प्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग के 500 मीटर दौड़ में संगम यादव प्रथम, सागर ठाकुर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग के तीन हजार मीटर दौड़ फाइनल में पूजा प्रथम, ऋतिका द्वितीय, मनीषा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय, गोविंद तृतीय रहे। जूनियर बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, पप्पू कुमार द्वितीय, गोविंद यादव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुसी सैनी प्रथम, तनीषा कश्यम द्वितीय, सिद्धी तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, अंजू द्वितीय, स्नेहा तृतीय रहीं। बालक वर्ग में नित्यानंद प्रथम, सुनील द्वितीय, उत्तम तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग के लंबी कूद में विजय कुमार प्रथम, नित्यानंद द्वितीय, दुर्गेश तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, मनीषा द्वितीय, सुमित्रा तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग के 800 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, पप्पू कुमार द्वितीय, गोविंद तृतीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में चांदनी साहनी प्रथम, खुशी सैनी द्वितीय, हिमानी तृृतीय रही। चक्का फेंक के जूनियर बालक वर्ग में नीरज सिंह प्रथम, विशाल पाल द्वितीय, लक्ष्मण ठाकुर तृतीय रहे। सब जूनियर में अर्जुन प्रथम, नित्यानंद द्वितीय, सौरभ तृतीय रहे। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, प्रधानाचार्य ललित किशोर शर्मा, रचना अग्रवाल, पूनमरानी शर्मा, राजेंद्र प्रसाद पांडे, अशोकचंद्र जैन, सुभाष खट्टर, मेजर गोविंद सिंह रावत, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, मंजू बडोला, ममता राजपूत, विमलेश शर्मा, नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें