ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। क्षेत्र से छह दिन पूर्व लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में अपहरण के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर अपहरण के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक बीते आठ अक्टूबर को क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अपहरण की आशंका में परिजनों ने तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर रोहित कुमार पुत्र महिपाल निवासी शेखपुर, मंडावली, बिजनौर, यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रैस कर नाबालिग को बरामद कर लिया। एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।