श्रीनगर। जीआईसी मंजाकोट में बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जब बालिकाएं समृद्ध होंगी तभी सभ्य समाज व समृद्ध राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है।
विकासखंड कीर्तिनगर के जीआईसी मंजाकोट में प्रधानाचार्य आरएस घिल्डियाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बालिकाओं के प्रति आदर, सम्मान व समानता का भाव रखने से ही सभ्य समाज की कल्पना की जा सकी है। कार्यक्रम संचालक डा. अशोक कुमार बडोनी ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए बालिकाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर दिए जाने चाहिए। तभी सभ्य समाज व समृद्ध राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा दीपिका, शालिनी, प्रिया, भारती आदि ने बालिका शिक्षा व उनकी समस्या आदि विषयों पर विचार रखे। इस मौके पर मनोज उनियाल, मदन मोहन रावत, आशा पुंडीर, देवेंद्र रमोला, प्रमोद तिवाड़ी, एमएम लिंगवाल व मनीष चमोली ने भी विचार रखे।