फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेली मोड़ पर ट्राला फंसने से चार घंटे रहा यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर बेली मोड़ पर सीमेंट से लदा ट्रॉला फंसने से लगभग चार घंटे यातायात बाधित रहा। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने मशीन से ट्रॉला हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के लगभग पांच बजे श्रीनगर की ओर भागीरथी मोटर पुल के समीप बेली मोड़ पर बांधी कंपनी का सीमेंट ले जा रहा ट्राला फंस गया। ड्राइवर ने मोड़ पार करने की काफी कोशिश की, लेकिन पिछला हिस्सा घूम नहीं पाया। जिसके चलते उसने वाहन खड़ा कर दिया। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को सूचना दी। कुछ छोटे वाहनों ने निकलने की कोशिश की, लेकिन काम में हो रहे व्यवधान को देखते हुए ट्रैफिक पूरी तरह से रोक दिया गया। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9 बजे मशीनों से ट्राले को सड़क के एक ओर कर दिया गया। इसके बाद यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें