गोपेश्वर। अब मोबाइल वैन के माध्यम से भी विधिक जागरूकता शिविर और मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविरों के आयोजन का खाका भी तैयार कर लिया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि प्रकाश ने बताया कि 25 से 30 अक्तूबर तक राइंका आगरचट्टी, राइंका भराड़ीसैंण, गौचर, सिमली, कर्णप्रयाग बाजार, तपोवन, बड़ागांव, जूहा स्कूल पपड़ियाणा व राइंका अलकापुरी आदि में मोबाइल लोक अदालत आयोजित की जाएंगी।