ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। बजरंग मुनि सामाजिक शोध संस्थान ने बुधवार को देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन में मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रतीक का स्वागत किया। गढ़वाल महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि प्रतीक यादव अब तक लगातार छ बार इंडियन मेमोरी चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं। प्रतीक यादव अब एशियन चैंपियशिप जीतने वाले पहले मेंटल एथलीट खिलाड़ी बन चुके हैं। अब प्रतीक का अगला लक्ष्य दिसंबर में आयोजित होने वाली विश्व मेमोरी चैंपियनशिप जीता है। डॉ. नेगी ने राज्य सरकार से प्रतीक यादव को शिक्षा के क्षेत्र में ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर डॉ. प्रकाश बिजल्वाण, उत्तमसिंह असवाल, रमाकांत पाल, अंकित नेथानी, टीकाराम देवरानी, अरविंद तिवारी, मंगल प्रसाद, यशवंत भंडारी, नवीन शर्मा, आशुतोष कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।