फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी देहरादून ने जीती महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता (महिला) डीएवी (पीजी) देहरादून ने जीती। फाइनल मुकाबले में डीएवी ने मेजबान बिड़ला कैंपस श्रीनगर को 2-1 सेट से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। सेमीफाइनल मैच में डीएवी देहरादून ने राठ महाविद्यालय पैठाणी और बिड़ला कैंपस ने राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार को पराजित किया। बुधवार को दोपहर बाद मेजबान बिड़ला कैंपस और डीएवी में खिताबी भिड़ंत हुई। पहले सेट में डीएवी ने 25-20 से बढ़त बना ली, लेकिन दूसरे सेट में बिड़ला कैंपस ने 25-18 से जीतकर बराबरी कर ली। तीसरा सेट डीएवी ने 25-18 से जीतकर विजय हासिल कर ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएसडब्लू प्रो. पीएस राणा, एडीएसडब्लू प्रो. एससी भट्ट, आयोजन सचिव वंदना डोभाल, डा. हीरा लाल यादव, मोहित बिष्ट, सुदीप कुमार, महेश डोभाल व नरेंद्र पुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें