गोपेश्वर। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) से जुड़े युुवाओं ने ‘कहां है मेरा रोजगार’ के तहत कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़ के नेेेेतृत्व में युवा कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां आयोजित सभा में युवाओं ने सरकार से सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने, रोजगार निर्माण के क्षेत्र उद्योग, कृषि उद्यान, पशुपालन का बजट बढ़ाने औैर प्रदेश में आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा की प्रक्रिया बंद कर स्थायी नियुुक्तियां करने की मांग की। जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़ ने कहा कि तीन नवंबर को मांगों के लिए देश के सभी युवा वर्ग दिल्ली संसद भवन के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिला मंत्री रविंद्र नेगी, मदन मिश्रा, ज्ञानेंद्र खंतवाल, संजय, रविंद्र, प्रताप सिंह, मीना, हेमंत, सूरज, धीरज, अनिल कुमार और बस्ती लाल आदि मौजूद थे।