फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी उत्पादों के बाजार को नए आयाम देने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पहाड़ी उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस बार 14 नवंबर से होने वाले राजकीय गौचर मेले में पहाड़ी उत्पादों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। वहीं अक्तूबर माह के अंत में होने वाले हिमालयन कॉनक्लेव में देश की नामी कंपनियों के प्रतिनिधि स्थानीय उत्पादों से रूबरू हो सकेंगे। तहसील और जिला प्रशासन की ओर से गौचर में होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले को इस बार खास बनाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मेले में संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर टीमों को लिया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर के उत्पादों को बेहतर बाजार और पहचान दिलाने के लिए फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उत्पादों से तैयार होने वाली खाद्य सामग्री प्रतियोगिता के साथ तैयार की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी होटल मैनेजमेंट संचालित करने वाले संस्थानों को दी जा रही है।
विज्ञापन

गौचर मेलाधिकारी और एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि फूड फेस्टिवल से पहाड़ के उत्पादों से तैयार खाद्य सामग्री को एक नया बाजार मिल सकेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं पहाड़ में उत्पादित होने वाली फसलों को बेहतर बाजार देने के लिए 26 और 27 अक्तूबर को ब्लाक के कालेश्वर में हिमालयन कॉनक्लेव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें