ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। शीतकालीन ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मंगलवार को स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय शीतकालीन ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंनेे शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिताओं को अहम हिस्सा बताया। इसके बाद ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक सत्यकाम पोखरियाल ने पहले दिन की प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी।
सब जूनियर बालक वर्ग 600 मी दौड़ में राइका खदरी खड़कमाफ मनीष कुशवाहा ने पहला, भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला के अंकित रावत ने दूसरा स्थान पाया। 600 मीटर बालिका वर्ग में भारती शिक्षा निकेतन की अनुप्रीत कौर प्रथम और बरखा द्वितीय, सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद प्रतियोगिता में विवेका अकेड़मी खदरी के अमित सिंह नेगी प्रथम और अमन कुमार लौधी द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में राईका खदरी खड़कमाफ के हिमांशु पाल प्रथम, भारती शिक्षा निकेतन के सचिन सिंह पोखरियाल द्वितीय स्थान पर रही।
बालिका वर्ग में टीएचडीसी हाईस्कूल की किरन साहनी ने प्रथम और भारती शिक्षा निकेतन के हिमांशु रावत ने दूसरा, जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद प्रतियोगिता में राईका छिददरवाला के अभिषेक चौहान ने पहला, राइका रानीपोखरी के अभिषेक ने दूसरा, जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद प्रतियोगिता में पीआईसी डोईवाला की जया शर्मा ने पहला और ईशनु ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इसके अलावा जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में राइका छिदरवाला की शिवानी ने प्रथम और राइका खदरी की ऋचा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्या अजय शेखर बहुगुणा, आरएस धमांदा अशोक कुमार, विनोद सजवाण, बिृजेश पोखरियाल, जठे सिंह आदि मौजूद रहे।