फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों की आवभगत में भूले तहसील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देश-दुनिया के निवेशकों की आवभगत में ऋषिकेश का प्रशासन इतना व्यस्त हुआ कि फरियादियों की सुध लेना ही भूल गया। पिछले दो बार से तहसील दिवस स्थगित होने के कारण सैकड़ों की संख्या में फरियादी निराश होकर लौट गए। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट के आदेश और उसके बाद उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट के कार्यक्रम से प्रशासनिक अधिकारी स्वागत की तैयारियों में उलझ गए। बीते सोमवार को समिट का देहरादून में समापन होने के बाद लोगों को मंगलवार को तहसील दिवस आयोजित होने की उम्मीद थी, मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

तहसील के अधिकारियों ने यह कहकर आयोजन को टाल दिया कि पहले मंगलवार या फिर उसी सप्ताह में शनिवार को आयोजन होता है। दोनों ही दिवस व्यस्तताओं की भेंट चढ़ गए। लिहाजा अब नवंबर में ही तहसील दिवस का आयोजन होगा। लोगों को समस्याएं लेकर सरकारी दफ्तरों में भटकना न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक माह में एक बार तहसील दिवस का आयोजन कराने का निर्णय लिया था। बिजली, पानी और सड़क समेत विभिन्न बुनियादी समस्याओं का समाधान तहसील दिवस पर होता है।

क्या कहते हैं अधिकारी
तहसील दिवस का आयोजन माह के पहले सप्ताह में मंगलवार को होता है। इसमें किसी कारण की वजह से आयोजन स्थगित होता है, तो शनिवार को सुनवाई होती है। फिलहाल दोनों ही दिवस निकल चुके हैं। लिहाजा, अब तहसील दिवस नवंबर में आयोजित किया जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें