फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति प्रकटीकरण स्थल की होती है पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/देवाल। नवरात्र के लिए क्षेत्र के देवी मंदिर सज गए हैं। कर्णप्रयाग के सिमली चंडिका, दशमद्वार, नौटी, लंगासू, कनखुल की जेठाई देवी सहित सभी देवी मंदिर भव्य रूप से सजाए गए हैं।, जबकि देवाल में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां की जा रही है। यहां मुख्य बाजार में दस दिन तक दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं नारायणबगड़ में कमलेश्वर महादेव मंदिर, थराली की बधाणकगढ़ी सहित अन्य देवियों के मंदिर नवरात्र के लिए सज गए हैं। सुभाषनगर के जर्नादन प्रसाद चमोली ने बताया कि कुलसारी में देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं नवरात्र के लिए उमा देवी के मंदिर खास रूप से सजाए गए हैं। माना जाता है कि देवी के दर्शनों से ही भक्तों की मन्नत पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें