फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब कि कपाट आज होंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट 10 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली के जनक सिंह, पंजाब के गुरुदेव सिंह और गुरदासपुर के बलवंत सिंह के साथ करीब दो हजार तीर्थयात्रियों के अलग-अलग जत्थे घांघरिया पहुंच गए हैं। बुधवार को सुबह छह बजे जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि पंजाब से पहुंचे सेना के बैंड धुनों के बीच दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें