फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी छात्रनेता की तबियत बिगडने पर अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की छह सूत्रीय मांगों के लिए अनशन कर रहे छात्र नेता संजय भट्ट की तबियत बिगडने पर तहसील प्रशासन ने उन्हें सीएचसी बांगी में भर्ती करवा दिया है। संजय की जगह अब पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल आमरण अनशन पर बैठ गए है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय की छह सूत्री मांगों के लिए पहाड़ी छात्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल अनशन पर बैठ गए है। सोमवार को करीब आठ बजे रात्रि को अनशन पर बैठे विवि प्रतिनिधि संजय भट्ट अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में भर्ती करवा दिया है। भट्ट विगत पांच दिनों से महाविद्यालय परिसर में अनशन पर बैठे थे। इस मौके पर मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित छात्रों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध भी जताया। छात्रों ने कहा कि जब तक सरकार छात्रहित से जुड़ी मांगो को नहीं मान लेती आंदोलन जारी रखा जाएगा। दूसरी ओर छात्रों के आंदोलन को स्थानीय लोगों ने भी समर्थन दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता विनय मोहन ध्यानी ने छात्रों की मांगों को उचित बताते हुए शासन प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है। इस मौके पर अनशनकारी को समर्थन में संदीप, राजीव, आशीष, संदीप नेगी, मनीष, मोनिका, सूचि व निकिता आदि क्रमिक अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें