फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन टूटी, हरबर्टपुर विवेक विहार में पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से हरबर्टपुर वार्ड-6 विवेक विहार में पानी का संकट खड़ा हो गया है। क्षेत्र में पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इन दिनों हरबर्टपुर में मुख्य सड़क के किनारे एक प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की ओएफसी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। लेकिन सोमवार को ओएफसी लाइन बिछाए जाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे वॉर्ड में पानी का संकट खड़ा हो गया है। करीब 600 की आबादी को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कृष्ण लाल धीमान, आमोद कुमार, बिशन दास, सुरेश मिश्रा, मुन्ना कुमार, हरपाल सिंह, राजेश कुमार, अमन आदि का कहना है कि ओएफसी लाइन बिछाए जाने से पूर्व जल संस्थान और लोनिवि की अनुमति नहीं ली जाती। इसका खामियाजा आमजन को उठाना पड़ता है। शिकायत के बाद भी अब तक जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त लाइन की सुध नहीं ली है। बिना अनुमति ओएफसी लाइन बिछाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जेई को निर्देशित कर शीघ्र पेयजल लाइन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें