इन्वेस्टर्स समिट :: आरतीस्थल को संजाने की मुहिम आज होगी पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान तीर्थनगरी पहुंचने वाले उद्योगपतियों के स्वागत की तैयारियों का जिलाधिकारी टिहरी सोनिका ने शुक्रवार को जायजा लिया। डीएम ने शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट के बाद स्वामी नारायण आश्रम आरती घाट का निरीक्षण किया।
डीएम सोनिका ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमानों के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। आरती स्थल को सजाने का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया जाएगा। इसके पहले डीएम ने आस्थापथ और खेल मैदान में मेहमानों के डिनर के लिए बनाए गए एसी युक्त टेंट हाल का भी निरीक्षण किया।