एशिया फुटबॉल कप के हीरो रांगड़ सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
शिवालिक भागीरथी सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में एशिया फुटबॉल कप विजेता टीम के अभिषेक रांगड़ का सम्मान किया गया। श्यामपुर लक्कड़घाट रोड स्थित विद्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के संस्थापक लक्ष्मण सिंह चौहान ने अभिषेक रांगड़ को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौराम छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य राघवनंद बिडालिया ने मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एशिया कप में जीत हासिल कर अभिषेक ने प्रदेश का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर कांता बिष्ट, ललितमोहन थपलियाल, प्रभात किरण जदली आदि मौजूद रहे।