फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में बनी 30 मीटर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। श्रीनंदा देवी राजजात मार्ग लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग 83 दिनों से बंद पड़ा है। 15 जुलाई की मूसलाधार बारिश से सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा और मोटर पुल बह गया था। यहां वैली ब्रिज तो बना दिया गया पुल से आगे लोनिवि एक माह में यहां सिर्फ तीस मीटर सड़क ही बना पाया है। ऐसे यहां के लोगों को पांच से आठ किमी की पैदल अतिरिक्त दूरी नापनी पड़ रही है। सड़क न बनने के कारण यहां 14 से अधिक गाड़ियां अभी भी फंसी हुई हैं। ब्लाक प्रमुख ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

15 जुलाई की आपदा से लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग कुलिंग से वाण तक बंद हो गया था। यहां पुल बहने के साथ ही करीब 300 मीटर सड़क भी बह गई थी और वाण में 14 छोटी गाड़ियां फंस गई थीं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने कुलिंग में वैली ब्रिज बना दिया लेकिन सड़क निर्माण कुछ दिन पहले ही शुरू किया। लोनिवि एक माह में महज तीस मीटर सड़क का ही निर्माण कर पाया है। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि ढाई माह से वाण सड़क बंद होने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। विभाग काम धीमी गति से कर रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, वाण के प्रधान खीमी राम, पान सिंह आदि का कहना है कि सड़क न बनने से ग्रामीण 5 से 8 किमी अतिरिक्त पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। यही नहीं खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान पीठ पर लादकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की। लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि 300 मीटर सड़क वाले हिस्से में से सौ मीटर तक खतरनाक चट्टान है। ऐसे में एक ही साइड से काम हो रहा है। 30 अक्तूबर तक सड़क बनाकर यहां आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें