गैरसैंण। खेल मैदान मेहलचौंरी में चल रही दो दिवसीय स्कूली शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय आदर्श इंटर कालेज मेहलचौंरी ओवर ऑल चैंपियन बना। बालक वर्ग में जीआईसी रोहिड़ा के विजय सिंह और बालिका वर्ग में राजकीय आदर्श इंटर कालेज मेहलचौंरी की संजना ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुई 100 और 200 मीटर दौड़ में वीरेंद्र और मोनिका, 400 और 600 मीटर दौड़ में रोहित और रोशनी ने बाजी मारी। ऊंची कूद में कमलेश-रोशनी, लंबी कूद में मोहित-रोशनी और चक्का फेंक में अमन-बबली प्रथम रहे। 3000 मीटर दौड़ में विजय-कलावती और 800 मीटर में विजय-भावना ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में संजय-रेनू और भाला फेंक में मनोज-रेनू प्रथम रहे। प्रतियोगिता का समापन जीआईसी मरोड़ा के प्रधानाचार्य एमएस नेगी ने किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। समापन अवसर पर जीआईसी मेहलचौंरी के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह नेगी, माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मोहन रावत, मनोज शाह, क्रीड़ा समन्वयक हितेंद्र सिंह बिष्ट, कुलदीप नेगी, रमेश सिंह, मनीषा भंडारी, सुनीता रावत आदि मौजूद थे।
100 मीटर दौड़ में मयंक-प्रमिला प्रथम
पोखरी। ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विनायकधार स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीआईसी रडुवा के मयंक और बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की प्रमिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर की दौड़ में जीआईसी नागनाथ के अजय शाह और जीआईसी देवीखेत की नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में जीआईसी नागनाथ के ऋषभ व जीआईसी देवीखेत की मानसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिक्षिका बबीता रावत, मीनाक्षी रावत, बसंती, फर्स्वाण, मीना भंडारी, हरेंद्र नेगी, चंद्रप्रकाश नौटियाल, बिक्रम कठैत और महेंद्र बुटोला आदि मौजूद थे। संचालन उपेंद्र सती ने किया।