फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर में जुटेंगे नामी कंपनियों के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिले के किसानों के उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के लिए ब्लाक के कालेश्वर में दो दिवसीय ‘हिमालयन कॉनक्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर की नामी कंपनियों के प्रतिनिधि जुटेंगे। 26 और 27 अक्तूबर को होने वाले इस सम्मेलन में देश की नामी कंपनियां और जिले के उन्नतशील किसानों, उत्पादकों एवं काश्तकारों को बुलाया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से क्रेता एवं विक्रेता के बीच सीधा करार होगा। डीएम ने बताया कि जिले के उन्नतशील उत्पादकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कालेश्वर में होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, दालें, सेब, आलू, संतरा, नीबू, हल्दी, अदरक, जड़ी बूटियां, हस्तशिल्प आदि उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध कराना इस सम्मेलन का मूल उद्देश्य है। सम्मेलन में पेप्सिको, ब्रिटानिया, अमेजन, स्नैपडील, फिलिप कार्ड, सिडकुल, डाबर, रसना, फिक्की, हार्क आदि प्रमुख कंपनियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। सम्मेलन में लगभग 70 स्थानीय विक्रेताओं के 100 से अधिक उत्पादों को शामिल किया जाएगा। डीएम ने जिले में कृषि, उद्यान, पर्यटन, हस्तशिल्प, भेषज, रेशम आदि से जुड़े उन्नतशील किसानों, पर्यावरण, इकोलॉजिकल बैलेंस से जुड़े प्रमुख लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीडीओ हंसादत्त पांडे, सीएचओ नरेंद्र यादव, सहायक कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर, आजीविका परियोजना प्रबंधक प्रीतम भट्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सहित जड़ी बूटी, भेषज, रेशम, उद्योग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें