फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/ कीर्तिनगर/देवप्रयाग। पुराने टैक्सी वाहनों में स्पीड गवर्नर लगवाने की बाध्यता के विरोध सहित अन्य मांगों के लिए अलकनंदा कमांडर टैक्सी समिति के बैनर तले वाहन चालकों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी श्रीनगर में जारी रहा। इस मौके पर क्रमिक अनशन पर गंगा प्रसाद उनियाल, गणेश कोठियाल, विवेक बिष्ट, दीपक जोशी, सोनू कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। देवप्रयाग में भी टैक्सी मैक्सी यूनियन ने मांगों पर कार्रवाई न होने से सरकार के प्रति आक्रोश जताया। यूनियन के अध्यक्ष माकूल सिंह व सचिव विक्रम सिंह ने कहा कि हड़ताल से जनता परेशान है। लोगों को कई किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। विकास खंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ क्षेत्र में भी मांगों को लेकर वाहन चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने वाहनों की हड़ताल के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें