फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारसेवक 21 को करेंगे अयोध्या कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
विज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्वनी संगठन की देहरादून इकाई का गठन किया गया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद ने 21 अक्तूबर को प्रस्तावित अयोध्या कूच को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि इस दिन पूरे देश से 10 लाख से अधिक कारसेवक राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या से लखनऊ कूच करेंगे। देहरादून जिले से करीब 2500 कारसेवक और प्रदेश से करीब 15 हजार कारसेवक इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल में कृपाल सिंह नेगी देहरादून इकाई अध्यक्ष, मनीष कुड़ियाल महामंत्री, शैलेंद्र गुप्ता, विकास नेगी उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार, कमलदीप सिंह मंत्री चुने गए। राष्ट्रीय महिला परिषद में पूजा ठाकुर अध्यक्ष, अनुराधा लांबा उपाध्यक्ष, मीनू, सुनीता थापा मंत्री चुने गए। ओजस्विनी संगठन में मंजू शाह अध्यक्ष, रुक्मिणी उपाध्यक्ष और सोनिया तोमर, प्रभा गुर्साइं मंत्री चुनीं गईं। इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर, नगर उपाध्यक्ष सुधीर रावत, रविंद्र भट्ट, अमित अग्रवाल, विभा त्रिपाठी, टीना धीमान, आशा कंडारी, शशिलता भट्ट, उमा पंवार, अमित बिष्ट, सतपाल धानिया, बीना बमराड़ा, विजेंद्र बॉबी, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें