फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में अनुनाद के शिवांग रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सर्व जन चेतना समिति की ओर से आर्य समाज मंदिर डोभरी में बुधवार को अंतरविद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने ‘स्वच्छ पर्यावरण हर नागरिक का अधिकार है, इसका संरक्षक सरकार की जिम्मेदारी है’ विषय पर विचार रखे। प्रतियोगिता में अनुनाद पब्लिक स्कूल चांदपुर के छात्र शिवांग उनियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी होरावाला की सेजल ने दूसरा और जीआईसी छरबा की नीलम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि रायपुर ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी एसएस तोमर ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जीआईसी केदारावाला के उस्मान अली, सोयब खान, जीआईसी लांघा के आकाश कपिल, दीपक, जीआईसी छरबा की बिंदु, जीआईसी होरावाला की खुशबू, अनुनाद पब्लिक स्कूल की सेजल, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर के सौरभ, शिवम, बिरसनी के आकाश कुमार, स्वाति, सोरना की सिमरन, आरोही नेगी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। त्रिलोक सिंह, उमराव सिंह और नागेंद्र सिंह तोमर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन सुनील नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. तुम्मन सिंह, मुकुंदी लाल, राजेंद्र बिष्ट, सुरेश चंद्र भट्ट, तुमन सिंह, गंभीर सिंह, आरके सिंह, स्वरूप चंद, रंजोर सिंह, एमके सिमल्टी, नवाबुद्दीन, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंघल, तेजवीर मलिक, प्रमोम सेमवाल, विजयभान सिंह, कुलदीप, कल्पना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें