फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिला पंचायत का छह करोड़ का बजट लटका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चार माह से चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर मची रार से जिला पंचायत का करीब छह करोड़ रुपये का बजट लटक गया है। गत अप्रैल माह से जिला पंचायत की जनरल बॉडी की बैठक नहीं हो पाई है, जिससे बजट का अनुमोदन भी नहीं हो पाया है। ऐसे में आपदा से जिला पंचायत के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पड़े पैदल रास्ते, पुलिया और ट्रेक की मरम्मत नहीं हो पा रही है।
चमोली में राजनीतिक उठापटक से जिला पंचायत के अधिकारी भी असमंजस में हैं। चमोली जिले में जुलाई से सितंबर माह तक हुई बारिश और भूस्खलन से 53 योजनाओं को क्षति पहुंची है। गत 26 अप्रैल को जिला पंचायत की जनरल बॉडी की बैठक हुई थी। बैठक में जिला पंचायत के बजट पर चर्चा तो हुई, लेकिन थराली विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से बजट का अनुमोदन नहीं हो पाया था। 30 मई को हुए थराली विधानसभा के उपचुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी विधायक निर्वाचित हुईं। विधायक निर्वाचित होने के बावजूद मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से त्यागपत्र नहीं दिया। 13 सितंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने जिला पंचायत की जनरल बॉडी की बैठक की। इस बैठक में बजट का अनुमोदन होना था, लेकिन अध्यक्ष से नाराज चल रहे सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। 26 सितंबर को मुन्नी देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया। इससे अध्यक्ष पद पर मची उठापटक तो थम गई, लेकिन अभी तक बजट का अनुमोदन न होने से आपदा के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही जिला पंचायत सदस्यों की बैठक बुलाई जाएगी। अक्तूबर माह में हर हाल में जिला पंचायत के बजट का अनुमोदन कर दिया जाएगा। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त कार्यों का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। - लखपत बुटोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें