फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज से गढ़वाल विवि के छात्रों में उबाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दिल्ली में किसानों पर लाठी चार्ज किए जाने से आक्रोशित गढ़वाल विवि के छात्रों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप था कि किसान स्वामी नाथन आयोग कर सिफारिशें लागू करने सहित विभिन्न मांगों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन सरकार ने बिना वजह किसानों पर लाठी चार्ज की।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि गेट के समीप जय हो, आर्यन, आइसा, छात्रम आदि छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्र अतुल सती, रामप्रकाश रैम्स, प्रदीप पंवार आदि ने कहा कि देशभर के किसान कर्जा माफी व स्वामी नाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग के लिए राजघाट मार्ग पर शांतिपूर्ण मार्च करना चाहते थे। किसानों का जत्था दिल्ली सीमा पर पहुंच गया था, लेकिन भाजपा की केंद्र व यूपी सरकार ने किसानों पर लाठी चार्ज करवाई। कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। अन्नदाता के साथ सरकार का यह व्यवहार अमानवीय कृत्य है। उन्होंने सरकार को किसानों से माफी मांगने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में अंकित उछोली, देवकांत देवराड़ी, आयुष मियां, अभिषेक, दर्शन, प्रियंक बिष्ट, वैभव सकलानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें