फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में आफत, मुख्य मार्गों पर कुछ राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। छह दिनों से चल रही टैक्सियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन ठप गया है। समस्या को देखते हुए पिंडर घाटी के नाराणबगड़, थराली, देवाल और ग्वालदम के लिए रूपकुंड ट्रैवल्स ने दो बसें अतिरिक्त शुरू की हैं, जिससे मुख्य मार्गों पर आवागमन के लिए लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग ब्लाक के छह से अधिक ग्रामीण संपर्क मार्गों पर टैक्सियों की हड़ताल के चलते आवागमन ठप है, जिससे ग्रामीण बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रानीगढ़, गौचर, कपीरी, कर्णप्रयाग, लंगासू, सिमली और नंदप्रयाग के लोगों को पेंशन लेनी है लेकिन ग्रामीण संपर्क मार्गों पर यातायात नहीं होने से पेंशनर परेशान हैं। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें