फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण भारत से पहुंचे 400 श्रद्धालुओं ने किया संगम पर स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। दक्षिण भारत के करीब 400 श्रद्धालुओं ने देवप्रयाग में अलकनंदा व भागीरथी के संगम पर स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बुधवार को अपने धर्म गुरू स्वामी रामकृष्ण के साथ देवप्रयाग पहुुंचे तमिलनाडु के 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस मौके पर धर्म गुरू रामकृष्ण ने कहा कि दक्षिण भारत में देवप्रयाग को महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। बताया कि प्राचीन तमिल ग्रंथों में देवप्रयाग को कंडवेनु कटिनगरम व भगवान रघुनाथ को नीलम पुंडरीक वल्ली कहा गया है। हर दक्षिण भारतीय इस तीर्थ में आना पुण्य कर्मों का फल समझता है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने श्री रघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें