देवाल। हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल का 20वां वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी वीसी मिश्रा ने कहा कि इन कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं की दैंणा ह्वे जांया खोली का गणेशा हे..., मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरा मोती..., छोटा बच्चा समझकर, न समझाना रे..., पाणी-पाणी ना बोलो में देहरादून वाला हूं... आदि लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं। नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटकों से छात्र-छात्राओं ने लोगों को जन जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुरेश कुनियाल, एससी कुनियाल, एमआर घुनियाल, दीपा कुनियाल, उमेश चंद्र थपलियाल, आशा घुनियाल, नंदी कुनियाल, गजेंद्र परिहार और भुवन चंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।