फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में अतिक्रमण पर नौ को चलेगी जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने के लिए नौ अक्तूूबर की तिथि तय कर ली गई है। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्धारित तिथि तक मार्किंग समेत अन्य कामकाज को निपटा लेने के निर्देश दिए हैं। बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत बदरीनाथ नेशनल हाईवे स्थित चंद्रभागा पुल से की जाएगी। नगर निगम कार्यालय में सोमवार देरशाम को उपजिलाधिकारी हर गिरि ने पीडब्ल्यूडी, लोक निर्माण विभाग एनएच, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अतिक्रमणकारियों को दिए गए नोटिस की कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़कों के किनारे अतिक्रमण को चिह्नित कर मार्किंग का फीडबैक भी लिया। अधिकारियों से बातचीत के बाद एसडीएम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए नौ अक्तूूबर की तिथि फाइनल कर दी है। साथ ही उन्हें अवैध कब्जे हटाने के लिए पर्याप्त उपकरण साथ रखने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि कार्रवाई के दौरान विभागीय नक्शे के अनुसार अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया जाएगा और उस दिन संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहेंगे।
एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों से चर्चा के बाद तारीख तय कर दी गई है। अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान अवैध कब्जा नहीं हटाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पुलिस अधिकारियों को जरूरत के मुताबिक फोर्स उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। एचआरडीए की कार्रवाई का खाका तैयार कर लिया गया है। अभियान के साथ आवासीय इलाकों में बने व्यवसायिक भवनों को भी सील किया जाएगा।
विज्ञापन

मौके पर लोनिवि के सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज, सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा, अपर सहायक अभियंता यूके गोयल, एनएच डोईवाला के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना, अपर सहायक अभियंता सीपी सिंह, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, कर अधीक्षक निशात अंसारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल आदि मौजूद थे।

विभाग साथ लाएं अपना साज ओ सामान
शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान संबंधित विभाग अपना साज ओ सामान खुद लेकर आएगा। एसडीएम ने निर्देशित किया कि नगर निगम के उपकरणों का उपयोग पीडब्ल्यूडी और एनएच डोईवाला डिवीजन की कार्रवाई में नहीं किया जाएगा। कहा कि सड़क आपकी है और उससे अतिक्रमण भी आपको ही हटाना है।

अतिक्रमण हटाकर ही जाऊंगा
एसडीएम हर गिरि ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में साफ कहा कि उनका तबादला हो गया है, लेकिन वह अभी रिलीव नहीं हुए हैं। बताया कि वह ऋषिकेश से अतिक्रमण हटाकर ही वापस जाएंगे। बताया कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। शहर में हाईकोर्ट के आदेश को अनुपालन सख्ती के साथ कराया जाएगा।

कार्रवाई में नेतागिरी नहीं चलेगी
शहर में नौ अक्तूबर से अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होने वाली कार्रवाई के दौरान नेता गिरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम हर गिरि ने कहा कि हाईकोर्ट ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया है, लिहाजा न्यायालय के आदेश को पालन कराना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। कहा कि अभियान में नेता गिरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें