ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल, ढालवाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नन्हे मुन्हे बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित सुंदर झांकी और समूह गान की प्रस्तुति दी। सोमवार को ढालावाला स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा नौ की छात्रा तुशिता ओम ने गांधी के जीवन से संबधित जानकारियां दी।
कार्यक्रम में प्री- प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित सुंदर झांकी प्रस्तुत की, जिसमें सत्याग्रह आंदोलन पर आधारित झांकी ने लोगों की खूब सराहना बटोरी। इस दौरान छात्रों ने रघुपति राघव राजा राम...गीत पर समूहगान प्रस्तुत किया। आठवीं की छात्रा उन्नति गुप्ता ने गांधी के भविष्य संबंधी विचारों पर कविता पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कोयली चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और महत्वपूर्ण जनांदोलनों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक मोहन डंग, पूजा डंग, कप्तान सुमंत डंग, विद्यालय की समन्वयक आरती कुड़ियाल आदि मौजूद थे।