फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोला निवासी सूबेदार रघुवीर का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकास खंड खोला कडाकोट गांव निवासी व सेना में सूबेदार रघुवीर सिंह ढुंगरियाल (44 वर्ष) की असम में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव खोला पहुंचेगा।
गढ़वाल राइफल में तैनात सूबेदार रघुवीर सिंह की इन दिनों असम में ड्यूटी थी। तीन दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूबेदार के परिजन रणवीर सिंह ने बताया कि असम से उनका पार्थिव शरीर हवाई जहाज से दिल्ली तक लाया जाएगा। मंगलवार को पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए खोला ले जाया जाएगा। इसके बाद पैतृक घाट उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। रघुवीर सिंह का परिवार श्रीनगर के कमलेश्वर मोहल्ले में रहता है। उनके दिवंगत होने की खबर मिलने के बाद परिवार गांव चला गया है। विगत मई माह में सूबेदार रघुवीर सिंह भवन निर्माण कार्य के लिए 15 दिन की छुट्टी पर आए थे। वह अपने पीछे पत्नी सरोजनी देवी, बेटी मनीषा 16 साल, बड़ा बेटा आशीष 14 साल और दो जुड़वा बेटे अमन व कृष (12) को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें