फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के खिलाफ लामबंद हुए दून के चार बड़े महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देहरादून के चार बड़े महाविद्यालय गढ़वाल विवि प्रशासन व कुलपति के खिलाफ लामबंद हो गए है। डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि विवि की अव्यवस्थाओं से छात्रों को हो रही परेशानियों के बारे में राज्यपाल से शिकायत की जाएगी। वहीं गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल का कहना है कि डीएवी को गढ़वाल विवि से असंबद्ध किए जाने के लिए एमएचआरडी से बात की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में डीएवी के छात्रों व विवि के कर्मचारियों की बीच हुई मारपीट पर देहरादून के चारों महाविद्यालय (डीएवी, डीबीएस, एमकेपीजी व एसजीआआर) लामबंद हो गए हैं। डीएवी के छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि गढ़वाल विवि की खामियों को उजागर करने के लिए चारों महाविद्यालयों में कैंपेन चलाया जाएगा। विवि की अव्यवस्थाओं के कारण छात्रों का भविष्य अधर में है। कहा कि अव्यवस्थाओं के विरोध में आवाज उठाने पर विवि के अधिकारियों के इशारों पर छात्रों से मारपीट की जाती है। जितेंद्र ने कहा कि शुक्रवार को भी डीएवी के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे थे, लेकिन यहां कुलपति के इशारों पर छात्रों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि विवि डीएवी को असंबद्ध करने की बात कह रहा है। जबकि हम स्वयं गढ़वाल विवि से असंबद्ध होना चाहते हैं। जितेंद्र ने कहा कि दून के चारों महाविद्यालय गढ़वाल विवि प्रशासन व कुलपति के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। वहीं गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि डीएवी को असंबद्ध किए जाने के लिए एमएचआरडी से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें