फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज ने शारदा सुमन एकेडमी को 1-0 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। गांधी जयंती के मौके पर क्रीड़ा विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन टेबल टेनिस और फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मैच में हुई फुटबाल प्रतियोगिता में श्रीरामचंद्र भट्ट इंटर कॉलेज गोपेश्वर ने शारदा सुमन एकेडमी गोपेश्वर को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

फुटबॉल के द्वितीय मैच में पीस पब्लिक स्कूल ने सुबोध प्रेम विद्या मंदिर को 2-1 से, तृतीय मैच में आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने जीआईसी गोपेश्वर की ब्लू टीम को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका एकल वर्ग की टेटे में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की स्नेहा नेगी ने अपने विद्यालय की नयन रावत को और द्वितीय मैच में जीजीएचएस नेग्वाड़ की साक्षी ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की अंबिका को 2-0 अंकों से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में नेशनल पब्लिक स्कूल की पूनम चौधरी ने जीजीएचएस नेग्वाड़ की अंशिका बड़वाल को 2-0 से और द्वितीय मैच में जीजीएचएस की अमीषा ने शारदा सुमन एकेडमी की रिया सती को 2-0 से पराजित किया। बालिका जूनियर एकल वर्ग में सिर्फ जीजीएचएस नेग्वाड़ की छात्राओं के बीच मैच हुआ, जिसमें हिमानी ने तनुजा बिष्ट को और दीक्षा शाह ने अंजलि नेगी को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, सचिव हेम पुजारी, कमल किशोर सिंह, गोपाल बिष्ट और दीपक तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें