कीर्तिनगर। श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों की मांगों के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठी तीन महिलाओं को प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
रोजगार और आर्थिक पैकेज का भुगतान सहित अन्य मांगों के लिए एक अगस्त से श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का आंदोलन चल रहा है। शनिवार को 19 दिन से अनशन पर बैठी सरस्वती और छह दिन से अनशन पर बैठी रामेश्वरी देवी व पुष्पा देवी की तबीयत खराब हो गई, जिस पर प्रशासन ने उनको सीएचसी कीर्तिनगर में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए रेफर किया गया। वहीं, जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी, लखपत रावत, रघुवीर कोहली, मुकेश बर्त्वाल, राजेश पांडे, सतीश थपलियाल, श्याम सिंह, सीता देवी, राजेश्वरी, मंजू देवी, अनीता देवी, संगीता देवी व गीता आदि धरने पर बैठे रहे।