फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री प्रथम के लिए एसएसबी का पर्वतारोही दल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के ग्वालदम पर्वतारोहरण संस्थान का दस सदस्यीय दल गंगोत्री प्रथम पर आरोहण करेगा। शनिवार को एसएसबी परिसर में आयोजित फ्लैग ऑफ समारोह के बाद दल को थराली विधायक मुन्नी देवी ने रवाना किया। दल में छह महिलाएं और 4 पुरुष पर्वतारोही हैं, जो बल के उपमहानिरीक्षक सुमित जोशी के नेतृत्व में 6672 मीटर ऊंची चोटी गंगोत्री प्रथम पर पर्वतारोहण करेंगे।
विज्ञापन

उपमहानिरीक्षक सुमित जोशी ने बताया गया कि दल दो अक्तूबर को गंगोत्री धाम पहुंचेगा और तीन अक्तूबर को गंगोत्री प्रथम चोटी के लिए रवाना होगा। 12 या 13 अक्तूबर को चोटी पर फतह हासिल करने के बाद दल 23 या 24 अक्तूबर को ग्वालदम पहुंचेगा। उन्होंने बताया गया कि वर्ष 2019 में एक दल माउंट एवरेस्ट पर जाएगी। इसके तहत यह प्रशिक्षण किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य अतिथि थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने एसएसबी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी एमकेएस मुंडा, सीएमओ डा. सुनील कुमार, उपकमांडेंट संजीव कुमार, संतोष कुमार और अशोक कुमार, डीएस असवाल और ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें