फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल से वाहनों के लिए मची रही मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर/जोशीमठ/नंदप्रयाग/पोखरी। टैक्सी-मैक्सी हड़ताल से शनिवार को तीसरे दिन भी वाहनों के लिए मारामारी मची रही। चमोली बाजार में बस न मिलने के कारण लोगों को दस किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ी। घाट, नंदप्रयाग, पोखरी, जोशीमठ, पीपलकोटी, कुजौं-मैकोट, बमियाला और निजमूला घाटी क्षेत्रों के ग्रामीणों को वाहनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। गोपेश्वर में डीएलएड की परीक्षा देने पहुंचे जोशीमठ के अभ्यर्थियों को देर शाम तक वाहनों के लिए भटकना पड़ा।
वहीं टैक्सी यूनियन के जिला सचिव जगमोहन सिंह रावत का कहना है कि जब तक मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

दशमद्वार जीप टैक्सी एसोसिएशन नंदप्रयाग के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा और नागभूमि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत के नेेतृत्व में चालकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


82 वाहन संचालकों ने कागजात किए जमा
कर्णप्रयाग। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में टैक्सी यूनियनों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को देवाल, थराली और नारायणबगड़ के 82 से अधिक वाहन संचालकों ने अपने कागजात परिवहन विभाग के दफ्तर में जमा किए। देवाल के टैक्सी यूनियन अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि जब तक सरकार टैक्सी चालकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर देवाल, थराली, ग्वालदम, नारायणबगड़, गैरसैंण, आदिबदरी, गौचर आदि नगरों के संपर्क और मुख्य मार्गों पर टैक्सियों का संचालन बंद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें