पंचायत राज संयुक्त निदेशक की देखरेख में हुई व्यापारियों व ग्रामीणों की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया। सनातन धर्म मंदिर साहिया में पंचायत राज संयुक्त निदेशक डीपी देवरानी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया कि बाजार को स्वच्छ बनाने और कूड़े का निस्तारण करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे जाएंगे। ताकि बाजार और अमलावा नदी स्वच्छ रह सके। बाजार में 160 दुकानें हैं सभी दुकानदार कूड़ेदान दुकान के आगे रखेंगे। जिससे कूड़े को उठाने में कोई दिक्कत ना हो।
आयोजित बैठक समस्त विभाग साहिया स्कूल, कार्यालय, लेखपाल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य विभाग, लोनिवि, मंडी साहिया, महिला मंगल दल, युवा मंगल दल, व्यापार मंडल आदि सभी मिलकर स्वच्छता के लिए समूह में कार्य और सहयोग करेंगे। ऐसे लोगों की चिंता करना जिनके शौचालय नहीं बने, जिनके शौचालय बने वह खुले में शौच कर रहे हैं, पानी की व्यवस्था, इन सभी के लिए कार्य करना। इसके अलावा प्लास्टिक का उपयोग कम करने, नेवी, उद्पालटा, कुरोली, समालटा पंचायतें साहिया बाजार में स्वच्छता के लिए काम करेगी, साहिया को स्वच्छ सुंदर बनाना, चेतावनी के बाद भी यदि होटल, ठेली और दुकानदार नियम से ना रहे तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। शीघ्र ही सभी पास के गांवों को बुलाकर एक बड़ी बैठक की जाएगी। जिसमें प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारी ग्रामीण और प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में पटवारी साहिया जयलाल शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन ,प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, अनंतराम जोशी, अजब सिह राठौर, बलबीर राय, गोपाल आदि लोग उपस्थित रहे।