फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण न होने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया। बाजार में अमलावा नदी पर बने पुल का निर्माण पूरा न होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि साहिया बाजार पुल निर्माण और सड़क किनारे नाली निर्माण का कार्य शीघ्र नहीं कराया गया तो लोनिवि कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रधान मोहन शर्मा ने बताया कि पुल का निर्माण अंग्रेजी हुकूमत के समय हुआ था। पुल काफी संकरा होने के चलते यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पहले पुल वन-वे था, लेकिन अब दोनों तरफ से वाहनों का संचालन किया जाता है, जिसके कारण समय-समय पर पुल पर जाम लगा रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2014 से कालसी चकराता मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। 50 करोड़ से अधिक लागत से ये कार्य हो रहा है। विभाग की ओर से कार्य 2 वर्ष में पूरा किया जाना था, लेकिन 4 साल बीत जाने पर भी कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी सतपाल राय, रणवीर चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, दिनेश आनंद आदि का कहना है कि कई बार लोनिवि को लिखित पत्र दे चुके हैं। इसके साथ ही अधिशासी अभियंता से भी इस मुद्दे पर बात की जा चुकी है, लेकिन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बरसात में कीचड़ होने से दिक्कतें
ग्रामीणों का कहना है कि साहिया पुल जर्जर हालत में है। बाजार में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिसमें बरसाती पानी जमा रहता है। बारिश के दिनों में बाजार में पैदल निकलना मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते और आते समय उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। साहिया बाजार में दोनों तरफ नालियां नहीं है, जिससे पानी सड़कों पर बहता है। साहिया बाजार पुल और नालियों के साथ सड़क का पक्कीकरण होना था, लेकिन चार साल बीत जाने पर भी साहिया बाजार में लोनिवि की ओर से गड्ढे तक नहीं भरे गए।
विज्ञापन


पुल का डिजाइन तैयार हो गया है। जल्द ही पुल निर्माण और बाजार में नाली निर्माण का कार्य करवाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों को किसी तरह की समस्या न उठानी पड़े।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें