फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चा ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भगत सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत को देश छोड़ने को मजूबर किया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। जन सरोकार मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को अमर शहीद भगत सिंह की 111 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और भावपूर्ण स्मरण किया गया।
हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम परिसर में बृहस्पतिवार को जन सरोकार मोर्चा के संयोजक रामकृपाल गौतम की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने निगम परिसर में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद ए आजम भगत सिंह ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही इंकलाब का नारा बुलंद करते हुए ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था। इस अवसर पर कॉमरेड जगदीश कुलियाल, हरिनारायण राजभर, गिरीशचंद, विनय मनमीत, आदेश शर्मा, ऋषि जायसवाल, राजू गुप्ता, ईश्वर यादव, मनोज प्रसाद, अरुण मनवाल, दिलीप गुहा, राजेश गुप्ता, चंद्रेश्वर यादव, राकेश राजभर, नवीन सिंह, मिथलेश कुमार, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर निगम स्थित स्वर्णजयंती सभागार में वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम कंसवाल की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में शहीदों के प्रति भावी पीढ़ी में आ रही बेरुखी पर चिंता जाहिर की गई। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले स्वाधीनता संग्राम सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में चौधरी ओमप्रकाश, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, विमला रावत, मदन कुमार शर्मा, जगदीश कुलियाल, रामकृपाल गौतम, जयपाल जाटव, कृपाल रावत, वेदप्रकाश शर्मा, सैय्यद मुमताज हाशिम काजमी, गोविंद सिंह, अरविंद जैन, रमेश जैन, सोनी सभरवाल, सुभाष रामपाल, धीरेंद्र रांगड़, चंद्रकांता जोशी, वंशीधर पोखरियाल, राजेंद्र पुरोहित, पुरुषोत्तम बडोनी, जगदीश ध्यानी आादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें