जोशीमठ। नृसिंह मंदिर मार्ग बृहस्पतिवार को 45 दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। 13 अगस्त को भारी बारिश के दौरान सड़क के पुश्ते का करीब 12 मीटर हिस्सा बह हो गया था। तब से बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले यात्रियों के वाहनों के साथ ही स्थानीय वाहनों की आवाजाही मुख्य बाजार से की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुश्ता निर्माण के बाद बृहस्पतिवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी गई।