फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ साफ करने तक सीमित रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के आगे बने टिनशेडों को नहीं हटाया, एसडीएम ने दोबारा सामान न लगाने की दी हिदायत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान सिर्फ फुटपाथ खाली करवाने तक ही सीमित रहा। उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी, नेशनल हाईवे अथारिटी के सहायक अभियंता मनोज रावत की देखरेख में अभियान की शुरुआत हरर्बटपुर चौक से शुरू हुई। माजरा यह था कि जहां से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई वहां तो दुकानदारों ने खुद फुटपाथ खाली करवा दिए, जबकि सहारनपुर रोड पर दुकानदार फुटपाथ पर सामान लगाकर अधिकारियों का मुंह चिढ़ाते रहे।
बुधवार को प्रशासन की जेसीबी सिर्फ फुटपाथ पर बनी सीढ़ियों और अवैध ढंग से बनाए गए रैंपों पर चली। सुनियोजित ढंग से हरर्बटपुर से बाढ़वाला तक व्यापारियों के सहयोग से फुटपाथ खाली करवाए गए। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगाए गए होर्डिंग्स और बैनरों को हटाया गया। हालांकि इस दौरान कई होर्डिंग्स लोगों ने खुद ही हटा दिए, ताकि अधिक नुकसान न हो।
विज्ञापन

पीछे चलती रही जेसीबी, आगे हटते रहे होर्डिंस
प्रशासन की ओर से खुद होर्डिंस और फुटपाथ साफ करने के निर्देश देने के बावजूद भी लोगों ने कहना नहीं माना। बुधवार को जब जेसीबी चलनी शुरू हुई तो लोग भी जागे। अतिक्रमण हटाओ अभियान जब हरर्बटरपुर चौक से शुरू हुआ तो लोग अपनी क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे और सारी सड़क पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू किया, वहीं लोगों ने फुटपाथ से सामान तो पहले ही हटा दिया था, लेकिन रैंप नहीं हटाए, जोकि बाद में प्रशासन की ओर से जेसीबी लगाकर हटवाए गए।
रास्ते में एसडीएम देते रहे चेतावनी
हरर्बटरपुर से विकासनगर तक फुटपाथों पर सबसे अधिक कब्जा ईंट सप्लायर ने किया हुआ था। हालांकि कार्रवाई के दौरान कहीं भी फुटपाथ पर ईंटें नहीं दिखी, लेकिन ईंटों के निशान थे। ऐसे में एसडीएम ने ईंट सप्लायरों को चेतावनी दी कि दोबारा फुटपाथ पर ईंटें न रखी जाए, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कार्रवाई होने तक फुटपाथ पर पत्थर की गिट्टियां ऐसे ही पड़ी हुई थी, जोकि छोड़ दी गई।
अभियान के दौरान नहीं हटाए टिनशेड
फुटपाथों के ऊपर सारी सड़क पर टिनशेड लगे हुए हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से एक भी शेड नहीं हटाया। दुकानदारों ने फुटपाथों पर लोहे के एंगल खड़े करके शेड लगाए हुए हैं, जिससे फुटपाथ पर चलने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान लगा तमाशबीनों का जमावड़ा
प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी अमला कम देखने को मिला जबकि तमाशबीनों का अधिक जमावड़ा लगा रहा। पुलिस ने तमाशबीनों को हटाने की कोशिश की, लेकिन बार-बार तमाशबीन जेसीबी मशीन के आगे खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। तमाशबीन अपने वाहन आगे खड़ा करके जहां पर कार्रवाई चल रही थी वहां पहुंच रहे थे। ऐसे में कार्रवाई पर कई बार रुकावट भी पैदा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें