फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने की शहर में ताबड़तोड़ छापेमारी,अघोषित आय के दस्तावेज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच बिल्डरों के ठिकाने पर पहुंचे आयकर अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के पांच बिल्डरों के 10 ठिकानों पर दस्तक दी। इस दौरान अधिकारियों को अघोषित आय से संबंधित कई दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। दूसरी ओर आयकर अधिकारियों के अचानक पहुंचने से शहर के व्यापारियों में दिनभर हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

बताया कि देहरादून से आयकर विभाग के आला अधिकारी बुधवार को दल-बल व पुलिस सुरक्षा के साथ ऋषिकेश पहुंचे। इसके बाद उन्होंने शहर के पांच बिल्डरों के दस ठिकानों पर एकसाथ दस्तक दी। इस दौरान टीम ने बिल्डरों के झंडा चौक, लाजपतराय मार्ग, मुखर्जी मार्ग, घाट रोड आदि ठिकानों पर जांच की। सूत्रों के अनुसार टीम को बिल्डरों के ठिकानों से अघोषित आय से संबंधित दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डरों ने शहर के विभिन्न इलाकों में हाल ही में बड़ी बड़ी व्यावसायिक इमारतें बनाई हैं। इसको लेकर आयकर विभाग को टैक्स की चोरी की शिकायत मिली थी। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अघोषित आय से संबंधित कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। वहीं इस कार्रवाई से नगर क्षेत्र के तमाम कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें