गौचर। नेल गांव में एक मकान में निर्माण कार्य करते समय बिजली के करंट से एक मिस्त्री झुलस गया। मिस्त्री को अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
किशनपुर कोटद्वार निवासी शिव प्रकाश ध्यानी (41) नेल गांव में एक मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। उसके हाथ में एक लोहे का पाइप भी था, जो अचानक घर के ऊपर से आ रही बिजली की लाइन से छू गया। शिव प्रकाश को करंट लगने से वह मकान की छत से जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. अनुज कुुमार राणा ने बताया कि शिव प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।