गोपेश्वर। मौसम सामान्य होने पर बदरीनाथ हाईवे भी लामबगड़ में सुचारु रहा। बुधवार को 2752 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। अभी तक 8,90503 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। धाम में इन दिनों उड़ीसा, कर्नाटक, गुजरात और बंगाल के तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे हैं।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इन दिनों तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर देश के अंतिम गांव माणा के सैर-सपाटे पर भी पहुंच रहे हैं। उड़ीसा के तीर्थयात्री एम बेंकटेश्वर का कहना है कि वे पहली बार बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। धाम में पितर तर्पण की महिमा के बारे में सुना तो पिता के तर्पण के लिए पहुंचा हूं। गुजरात की यात्री कमला व पारु बैन का कहना है कि वे सात साल पहले बदरीनाथ की यात्रा पर पहुंचे थे। इस बार फिर बदरीनाथ की यात्रा पर पहुंचे हैं।