फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय हो छात्र संगठन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर छात्रसंघ चुनाव में अनियमितता बरते जाने की शिकायत कुलपति से की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को जय हो छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने अमित प्रदाली के नेतृत्व में कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल से वार्ता की। अमित प्रदाली ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनियमितता हुई है। इसकी शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी व ग्रेवांस सेल में भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगे जाने के बावजूद उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें