फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए 6 स्वंयसेवियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए गढ़वाल विवि के छह स्वयंसेवियों का चयन किया गया है। चयनित स्वयंसेवी रांची में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेंगे। इस परेड में प्रदर्शन के आधार पर स्वयं सेवियों का गणतंत्र दिवस के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों के लिए पूर्व गणतंत्र दिवस परेड आयोजित की गई। परेड में 13 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। विवि के एनएसएस समन्वयक प्रो. ओके बेलवाल ने बताया कि प्रीआरडी कैंप के लिए उदित शर्मा, अजीत सिंह, सौरभ रावत, भावना, अंजलि व तानिया का चयन किया गया है। उक्त स्वयंसेवियों का नाम एनएसएस के क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ को भेजा जाएगा। इसके बाद रांची में आयोजित होने वाली प्रीआरडी परेड के लिए स्वयंसेवियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के समरदीप सक्सेना, एनसीसी अधिकारी डा. एसएस बिष्ट, डा. विनीत मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें