फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल को मिले फीजिशियन और आर्थो सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में फिजिशियन की नियुक्ति की मांग लंबी इंतजारी के बाद पूरी हो गई है। अस्पताल में फिजिशियन डा. अंकिता नेगी ने ज्वाइनिंग दे दी है। इसके अलावा एनेस्थेटिक (निश्चेतक) डा. आनंद सिंह राणा को भी स्थायी तैनाती मिल गई है। साथ ही गोपेश्वर से आर्थो सर्जन डा. गौतम नैथानी को भी संयुक्त अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से संयुक्त अस्पताल पर ज्यादा निर्भरता बनी हुई है। गत वर्ष जून माह में शासन ने बिना प्रतिस्थानी के संयुक्त अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञ व निश्चेतक सहित 4 डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया था। प्रगतिशील जनमंच के आंदोलन के बाद शासन ने जनवरी माह में मेडिकल कॉलेज की बाल रोग विशेषज्ञ डा. मंजू राणा और जिला अस्पताल उत्तरकाशी के निश्चेतक डा. आनंद राणा को यहां संबद्ध कर दिया। गत 24 सितंबर को शासन ने डा. राणा को संयुक्त अस्पताल में स्थायी तैनाती दे दी। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से एमडी-मेडिसिन करने के पश्चात डा. अंकिता नेगी को संयुक्त अस्पताल में नियुक्ति की दी गई है। संयुक्त अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. लोकेश सलूजा ने बताया कि डा. नेगी ने मंगलवार को अस्पताल में ज्वाइनिंग दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें